यूपी में मौसम होने लगा साफ, जानें- कब तक मानसून के पहुंचने का है अनुमान
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 72 दर्ज किया गया है. यूपी में बुधवार से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा. इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी. मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मनसून यूपी में प्रवेश तो कर चुका है, लेकिन वह अभी कमजोर है. उन्होंने बताया कि लखनऊ और उसके आस-पास के क्षेत्र में बारिश के लिए इंतजार करना होगा. अगले 4 दिनों में मॉनसून लखनऊ तक पहुंच सकता है. इससे पहले मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना बना रहा. दूसरी तरफ प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से मध्यम' श्रेणी में है. आइये जानते हैं कि बुधवार को यूपी के प...